फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेंगू के मच्छर ने चढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं को बुखार

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

डेंगू के संक्रमण ने स्वास्थ्य सेवाओं को बुखार चढ़ा दिया है। वहीं शहर में फॉगिंग का अभियान भी ठप पड़ा है। इसकी वजह से डेंगू के डंक से संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण मच्छर के अनुकूल वातावरण भी बना है। इस कारण भी मच्छर का लारवा फिर से पनपने लगा है। रात के समय कूलर का प्रयोग कम हो गया है, मगर अभी तक लोगों ने घरों के अंदर कूलर की सफाई तक नहीं है। जिसमें आसानी से मच्छर पनप सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अब तक जिलेभर में 150 से अधिक बिंदुओं पर अकेले कूलर के अंदर ही मच्छर का लारवा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के समक्ष भी टेस्टिंग के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना ही लैब में दो सौ से ढाई सौ बुखार से पीड़ित खून के नमूनों की जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


भिवानी जिले में डेंगू संक्रमित मरीज सौ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ फॉगिंग कराने पर भी जोर दे रहा है। ग्राम पंचायतों व शहरी वार्डों में पार्षदों से भी अपने इलाके में फॉगिंग कराने के संबंध में निर्देश दे चुका है।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मौसम में बदलाव के दौरान भी सामान्य बुखार को लोग डेंगू आशंकित समझ रहे हैं, मगर खून के नमूनों की जांच के बाद ही इस तरह के नतीजों पर पहुंचना चाहिए। मौसम में परिवर्तन की वजह से दिन में तेज धूप और रात को ठंड होने लगी है। गुलाबी ठंड भी अगले सप्ताह तक अपनी दस्तक दे देगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को डेंगू के तीन पॉजिटिव मामले में हैं। जिले में अब तक डेंगू के 106 पॉजिटिव केस स्वास्थ्य विभाग की ओर से दर्ज किए गए हैं। मौसम बदलाव के साथ वायरल बुखार भी पैर पसार रहा है। ऐसे में बिना जांच के डेंगू समझना गलत है। नगर परिषद और ग्राम पंचायतों से भी अपने-अपने इलाकों में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें