फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तापमान कम होने के साथ घट रहा डेंगू का संक्रमण

Mon, 30 Oct 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में डेंगू के डंक का खतरा भले ही ठंड बढ़ने के साथ घट रहा है, मगर अब भी रोजाना दो से तीन मामले सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के 161 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जबकि सबसे अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्र में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू के मच्छर दस से 15 दिन और सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में लोगों को सेहत के प्रति सजग रहते हुए एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन

भिवानी जिले में इस साल अब तक डेंगू के 161 केस सामने आ चुके हैं। जबकि डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा एक्टिविटी के साथ ग्राम पंचायतों को जागरूक किए जाने का अभियान भी चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें ग्रामीण इलाकों में डेंगू के मच्छर का लारवा भी नष्ट कर रही हैं वहीं लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से प्रभावित मरीज पांच से आठ दिन के अंदर रिकवर हो रहे हैं। अभी तक डेंगू से इस साल मौत की कोई पुष्टि नहीं है। वहीं सुबह और शाम को हल्की ठंड पड़ रही है जबकि दिन में तेज धूप से मौसम फिर से गर्म होने लगा है। हालांकि हवा में पिछले एक पखवाड़े से प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ा है। जिसकी वजह से मच्छर के लिए अनुकूल मौसम नहीं माना जा रहा है।

डेंगू के संक्रमित मरीज अब कम हो रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दायरे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए है। वहीं ग्राम पंचायतों को भी फॉगिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को घरों में पानी का ठहराव नहीं होने देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें