फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामले, दिवाली के बाद मच्छरों का प्रकोप कम होने की उम्मीद

Wed, 30 Oct 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिवाली के बाद ही मच्छरों का प्रकोप कम होने की उम्मीद है। वहीं वायरल बुखार के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकांश मरीज तो गले में संक्रमण की वजह से अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ही करीब साढ़े 1200 मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी डेढ़ सौ से अधिक हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी दायरे में डेंगू तेजी से फैल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी शहरी दायरे में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कर रही है। वहीं अब तक 55 से अधिक डेंगू पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। चिकित्सक भी मौसम में बदलाव की वजह से खांसी जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होना मान रहे हैं। हालांकि ऐसे मरीजों को उपचार के साथ-साथ देखभाल की सलाह भी दे रहे हैं। वहीं मच्छर के कारण शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुखार पीड़ित मरीजों की पहचान के लिए घर घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। जबकि मच्छर की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग पुख्ता प्रबंधों में लगा है। वहीं लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने आसपास पानी का ठहराव न होने दें, ताकि उसके अंदर मच्छर का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें