भिवानी। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन लाइन पार्क क्षेत्र और रेल अंडरपास महापंचायत की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गय कि नशे के कारोबार, लूटमार और अवैध रूप से रह रहे अनेक बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के खिलाफ एक दिन का प्रदर्शन किया जाएगा।
एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन बीडीपीओ कार्यालय रेलवे स्टेशन के पास 24 मई शनिवार को किया जाएगा। आरडब्ल्यूए प्रधान एडवोकेट राकेश पवार ने बताया कि क्षेत्र में जिला परिषद तथा नगर परिषद की सरकारी जमीन पर अनेक झुगियां बनाकर अवैध लोग रह रहे हैं। इनमें बांग्लादेशी रोहिंग्या शामिल हैं। इससे यहां चोरी तथा लूटमार की घटनाएं आम हो गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग कबाड़ी के काम की आड़ में नशा, देह व्यापार तथा ड्रग्स का धंधा कर रहे हैं। प्रशासन को अनेक बार बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र के लोग प्रशासन से बहुत नाराज हैं। बैठक में पार्षद शिवकुमार, एडवोकेट राकेश पवार, दलवीर उमरा, डॉ. भूपेंद्र झिंगा, चौधरी रामबीर, रोहतास वर्मा, राम सिंह, मास्टर वीरेंद्र मौजूद रहे।