फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल के नाम पर चौक बनाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला कारागार के सामने स्थित चौक का नाम महाराजा सूरजमल के नाम पर रखने की मांग को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि व पार्षद भवानी प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रबुद्ध नागरिक शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे राजवीर सिंह बौहरा ने कहा कि आज महापुरुषों के नाम से चौराहे बनते हैं तो आने वाली पीढ़ी महाराजा सूरजमल से प्रेरणा ग्रहण कर सकती है। उन्होंने बताया कि महाराजा सूरजमल एकमात्र ऐसे अजय योद्धा थे, जो मुगलों से कभी नहीं हारे अपितु उन्होंने तो मुगलों को कैद भी कर लिया था। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरज मल में वीरता, धीरता, गंभीरता, उदारता, सतर्कता, दूरदर्शिता, सूझबूझ और चातुर्य का सुखद संगम सुशोभित था। मेल-मिलाप और सह-अस्तित्व तथा समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के वे सच्चे प्रतीक थे।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि इस चौक को बनवाने में वह पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर बलबीर सिंह बाजाड़, मास्टर राज सिंह जताई, दिलबाग सिंह ढुल, गिरवर सिंह राठौड़, अनुप राढी, युवा कल्याण संगठन से अनिल शेषमां, अपूर्व यादव, बालकिशन गोयल, मोनू प्रजापति, सुमित भट्ट, सतवीर नाई, पार्षद सतेंद्र मोर, पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, पार्षद सुकरम पाल आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें