फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छात्रा के लिए सर्वसमाज ने प्रशासन से मांगा इंसाफ

Tue, 31 Dec 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में छात्रा के लिए न्याय की मांग एकजुट हुए विभिन्न समाजों से
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। सिंघानी के निजी महाविद्यालय की छात्रा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ लिया है। सोमवार को इस मसले पर लालबहादुर शास्त्री पार्क में सर्वसमाज की हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन से छात्रा के लिए इंसाफ मांगा। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही एफआईआर में संशोधन की मांग की गई।
विज्ञापन

सर्वसमाज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा। बैठक में सर्वसमाज के लोगों ने कॉलेज प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा के जान देने पर चिंता जताई। आशीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहुंचे सर्वसमाज के लोगों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद, लोगों ने एसडीएम के लिए ज्ञापन भेजकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एफआईआर में संशोधन कर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को भी जोड़ने की मांग की गई। केस दर्ज होने के तीन दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर भी सवाल उठाए गए। सभी आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में समुंद्र सिंह, महेश गांधी, कमल, प्रदीप, मनीष, विजय कुमार, मोनू, रविंद्र आदि मौजूद थे।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें