फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्रम बोर्ड की साइट खोलने और 26 हजार रुपए मासिक दिहाड़ी करने की मांग

Tue, 05 Aug 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। श्रम बोर्ड की साइट खोलने और 26 हजार रुपए मासिक दिहाड़ी सहित कई मांगों को लेकर मंगलवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीटू व यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो 25 अगस्त को जिलास्तरीय व सितंबर में श्रम मंत्री आवास अंबाला पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा। इससे पूर्व निर्माण मजदूर कारीगर तिकोना पार्क में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए उपमंडल कार्यालय परिसर पंहुचे। मजदूर निर्माण कारीगरों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता सुरेश सरल की।
इस दौरान यूनियन राज्य महासचिव सुखबीर सिंह, सीटू नेता कुलदीप बड़वा, भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला प्रधान सदीक डाडम, पूर्व सचिव मनोहर आलमपुर, बंसीलाल, कुलदीप बडवा, मनोहर आलमपुर, भगवानदास दादरी जिला संयोजक सुमेर, राजेश पिटोदी, राजवीर बजीना आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर 1996 में बने श्रम कल्याण बोर्ड को खत्म करना चाहती है। यूनियन लगातार भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। मगर, सरकार उन पर कानूनी कार्रवाई की बजाए उनको बचाने व मजदूरों को सजा देने का काम कर रही है। पिछले दस सालों से सरकार ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है। कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी के चलते श्रम कल्याण बोर्ड मजदूरों के लिए एक आशा की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें