फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग, सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। अखिल भारतीय किसान सभा ने बारिश नहीं होने के कारण तोशाम क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय मिरान में हुई बैठक में फसल बर्बाद होने की बात कहते हुए सोमवार को तोशाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं के साथ कपास बीमा क्लेम, हाईटेंशन बिजली टावर लाइनों, नहरों में पानी और डीएपी खाद की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता तोशाम तहसील प्रधान करण सिंह ने की जबकि मंच संचालन सचिव नरेंद्र सिंह डाडम और वित्त सचिव रणधीर सांगवान ने किया।
रणधीर सांगवान ने कहा कि बारिश नहीं होने से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रधान करण सिंह ने गांव में ग्रामीण कमेटी बनाने और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जिला सचिव जगरोशन ने लोहारू एसडीएम कार्यालय पर चल रहे अनिश्चितकालीन कपास बीमा क्लेम आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को 11 सितंबर को लोहारू के शास्त्री पार्क में बीमा क्लेम के लिए होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में हाईटेंशन बिजली टावर लाइनों के लिए किसानों को मौजूदा बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजा देने और वार्षिक आधार पर रॉयल्टी देने की मांग की गई। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने तथा किसानों की क्रॉप कटिंग सही तरीके से कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

रबी सीजन में समय पर बुवाई के लिए डीएपी खाद की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। मास्टर जग रोशन ने नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के धरनारत कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर उन्हें लागू करने तथा हड़ताल समाप्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें