फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अधूरे बाईपास रोड को पूरा करने की मांग

Fri, 13 Mar 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी से हांसी तक के अधूरे बाईपास रोड को पूरा करने, दस किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा व अन्य सामाजिक संगठनों ने सीटीएम के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जल्द ही बवानीखेड़ा व आसपास इलाके के मौजिज लोगों की पंचायत बुलाकर आंदोलन का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू ने बताया कि सुंदर नहर के पास करीब एक किलोमीटर के दायरे में रोड व पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उस पर अभी तक केवल मिट्टी ही डाली गई है। एनएचएआई ने सुंदरनहर के पास टोल चालू कर दिया है। जहां टोल स्थापित किया जाता है उसके करीब दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल फ्री किया जाता है पर बवानीखेड़ा व आसपास के इलाके के लोगों से टोल वसूला जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है। इस समस्या को लेकर आसपास गांवों के लोगों में जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सतपाल शर्मा, मास्टर रामफल शर्मा, सुशील शर्मा मनीराम, अधिवक्ता शुभम मेहरा, पवन दिसोदिया मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें