फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीमा घोटाले की जांच और जलभराव से प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग

Sun, 27 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के पुराना बस स्टैंड पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने रविवार को बीमा घोटाला की जांच, जल निकासी और प्रभावित फसलों का मुआवजा देने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खरीफ फसल-2023 में कंपनी की ओर से राज्य के कृषि कल्याण विभाग के अधिकारियों से मिलकर 350 करोड़ रुपये का बीमा घोटाला किया है। इसकी उसकी उच्चस्तरीय जांच हो। किसानों को ब्याज समेत धोखाधड़ी का पूरा पैसा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्टी ने लोहारू एसडीएम कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के अनिश्चित कालीन महापड़ाव को समर्थन भी दिया।
पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि बवानीखेड़ा व भिवानी तहसील के कई गांवों के खेतों में पानी भरने से खरीफ फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में तुरंत जल निकासी की जाए, क्षति पूर्ति पोर्टल चालू कर प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बढ़ाए गए बिजली दरों व सार्वजनिक वितरण प्रणाली से दिए जाने वाले खाद्य तेल दामों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी वापस करने व स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और सरकार छेड़छाड़ के आरोपी को बचाने में लगी है।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल कुमार, करतार ग्रेवाल, सुखदेव पालवास, पार्टी जिला कमेटी सदस्य रामफल देशवाल, सदीक डाडम, रणधीर कुंगड़, मास्टर शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें