फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विश्वविद्यालय की कक्षाओं में एयर कंडीशनर लगाने की मांग

Fri, 25 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में सीबीएलयू के कुलसचिव को मांगपत्र सौंपते एबीवीपी के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की कक्षाओं में एयर कंडीशनर लगवाए जाने की मांग के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने सीबीएलयू कुलसचिव को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष प्रियंकल शर्मा और भिवानी नगर मंत्री ललित राज ने कहा कि दिनो-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसका असर विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते कक्षाओं में पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। इससे उनकी एकाग्रता और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। सीबीएलयू में अधिकतम कक्षाएं बिना किसी कूलिंग सुविधा के संचालित हो रही हैं और लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच छात्रों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में एबीवीपी मांग करती है कि सीबीएलयू की कक्षाओं में एयर कंडीशनर लगवाया जाए। जिन कक्षाओं में एसी है उनको सुचारू रूप से चलाया जाए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन का रास्ता भी अपना सकते हैं। इस अवसर पर रोबिन जांगड़ा, रवि भारद्वाज प्रेमनगर, आकाश गोयत, रवि, विशाल दिनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें