गणेश वाल्मीकि हत्याकांड को लेकर बवानीखेड़ा के तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपते वाल्मीकि समाज क
बवानीखेड़ा। हिसार निवासी गणेश वाल्मीकि की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा के सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सोमबीर वाल्मीकि, राजेश सिंधु, बलजीत राणा, अजय कुमार, रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल, मंदीप वाल्मीकि, गुरमीत वाल्मीकि, रामकिशन काजल ने तहसीलदार की अनुपस्थिति में रीडर को सौंपे गए ज्ञापन में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि न्याय न मिलने पर भविष्य में 36 बिरादरियों का सहयोग लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद