फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू की कथित वित्तीय अनियमितताओं की पूर्व जज से जांच की मांग

Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक ने मंगलवार को चौधरी देवीलाल सदन में पत्रकार वार्ता कर सीबीएलयू के निर्माण एवं विकास कार्यों पर सवाल उठाए और विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच पूर्व जज से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं की भी पूर्व जज के माध्यम से जांच कराई जाए और विद्यार्थियों के हित में प्रशासन जनहित के कदम उठाए।
विज्ञापन

दीपक मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह की अनियमितताओं पर पूर्ण विराम लगाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑडिट आपत्तियों का जवाब दाखिल किए जाने की बात कही है। वित्त अधिकारी के अनुसार भुगतान प्री-ऑडिट और एमओयू की शर्तों के तहत किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी भी अनियमितता से इन्कार किया है। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, कृष्ण बजीणा, राजू मेहरा, जयदीप ग्रेवाल, प्रदीप बिधनोई, ओजस्वी तंवर, सपना, संकेत झूलली और सोहित गुज्जर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें