फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दौड़ प्रतियोगिता में दीपांशु ने बाजी मारी

Thu, 30 Oct 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित क
विज्ञापन
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में वीरवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। यह आयोजन बदलाव की पाठशाला के तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और सद्भावना के संस्कारों को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में दीपांशु ने प्रथम, नितेश ने द्वितीय और अतुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, कविता द्वितीय और धोलो तृतीय स्थान पर रही। विजेता विद्यार्थियों को बदलाव की पाठशाला के संयोजक एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने सम्मानित किया। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा, गुड्डी देवी, बबीता देवी, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें