फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आकर किशोर-किशोरी ने दी जान

Sun, 14 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के नीचे आने से किशोर-किशोरी की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। सिटी स्टेशन के नजदीक रोहतक जा रही मालगाड़ी के नीचे आने से किशोर-किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम दोनों की पहचान हुई। मृतक किशोर शिमली गांव का करीब 17 वर्षीय अमित था जो 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

किशोरी आसलवास गांव की करीब 16 वर्षीय प्रिया थी। सूचना पर पहुंचे लड़के के भाई व साथियों ने बताया कि दोनों ढाणी शंकर गांव के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इधर, ट्रेन के नीचे लड़का-लड़की के आने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस कारण काफी देर घटनास्थल पर भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


जिसका कयास लगाया, वे घर में जिंदा मिले
युवक को देख कुछ लोगों ने उसकी पहचान बताई कि यह तो चांग गांव का युवक है, जो सेक्टर 13 में रहता है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर 13 में रहने वाले चांग वासी युवक के घर संपर्क साधा। युवक चांग गांव में अपने घर मिला। युवती की पहचान नारनौद गांव वासी के रूप में हुई। जब पुलिस ने नारनौद गांव में संपर्क साधा तो युवती भी अपने घर जीवित मिली। र्जन
जीआपी चौकी इंचार्ज अमरपाल ने बताया कि लड़का अमित 11वीं और लड़की प्रिया 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों ने मालगाड़ी के आगे आकर जान दी है। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। अभी परिजन नहीं आए हैं। पुलिस परिजनाें के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें