फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में पानी दे रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 06 Apr 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेत में पानी दे रहे प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव की पहचान बिहार के जिला अररिया में पुंडरीमंड निवासी शंकर मंडल (24) के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर गुजरानी चौकी से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजन मोतीलाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोतीलाल ने बताया कि शंकर मंडल करीब दस दिन पहले बिहार से काम के सिलसिले में भिवानी आया था। वह गुजरानी स्थित एक फार्म हाउस में रहता था। वीरवार को सुबह करीब आठ बजे खेत में पानी लगा रहा था। कुछ समय के लिए वह खेत में पानी की मोटर के पास गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो अन्य साथियों ने उसे मोटर के पास बेहोशी की हालात में पड़ा देखा। उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। गुजरानी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही प्रहलाद कुमार अस्पताल में पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज करके पोस्टमार्टम कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें