फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवनगर कॉलोनी में बिकता है 700 रुपये प्रति टैंकर पानी

Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पानी का टैंकर दिखाते हुए कैप्टन पंजाब सिंह। 
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित देवनगर कॉलोनी करीब 45 साल पहले अस्तित्व में आई थी। इस कॉलोनी में करीब नौ हजार की आबादी रहती है। यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। क्योंकि यहां न तो पीने के लिए पानी है और न ही चलने के लिए पक्की सड़कें। इस कॉलोनी के लोग रोजाना 50 से अधिक पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं, जिसके लिए वे 600 से 700 रुपये खर्च कर रहे हैं। इनकी समस्याओं की तरफ न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान है और न ही नगर परिषद का।
विज्ञापन

कॉलोनी में सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से घरों का गंदा पानी गली में जमा हो जाता है। गंदे पानी में मच्छर पनपने लग जाते हैं, जिसके कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। दिनभर कॉलोनी में लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है, जिससे राहगीरों को भी निकलने में दिक्कतें आती हैं।

सुरेंद्र पंडित, दुकानदार।
मैं करीब 35 साल से इस कॉलोनी में रह रहा हूं, लेकिन यहां पेयजल व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से रोजाना पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं, जिसके कारण अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। अगर, यहां पानी का बूस्टर बना दिया जाए तो पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त सूबेदार ईश्वर सिंह, क्षेत्रवासी।
कॉलोनी की अधिकतर गलियां कच्ची पड़ी है। कच्ची गलियां में धूल उड़ती रहती है। बारिश के दिनों में तो पैदल चलना दूभर हो जाता है। कई बार गलियों को ठीक करने के लिए मकानों का मलबा डलवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
- सेवानिवृत्त कैप्टन पंजाब सिंह, क्षेत्रवासी।
स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण शाम होते ही गली में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण चोरियां होने का डर बना रहता है। यहां न कोई सरकारी अस्पताल है और न ही सरकारी स्कूल। पार्कों की हालत भी काफी खस्ता है, जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- धर्मवीर, क्षेत्रवासी।
ये हैं सबसे अधिक समस्याएं
- स्ट्रीट लाइट नहीं है।
- खस्ताहाल पार्क।
- दूषित पानी सप्लाई।
- कच्ची गलियां।
- सीवर व्यवस्था नहीं है।
- लावारिस पशु।
- कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं।
- न कोई अस्पताल न ही कोई सरकारी स्कूल।
- बूस्टर स्टेशन न होने के कारण जल संकट।
देवनगर कॉलोनी मेरे वार्ड का अभिन्न हिस्सा है। इसमें सीवर, गली और पानी की समस्या ज्यादा समस्या है। जिन्हें दुरुस्त करवाने के लिए नगर परिषद की बैठक में और मुख्यमंत्री के सामने मैं खुद मांग कर चुका हूं। यह कॉलोनी अप्रूव्ड नहीं है, जिसमें अप्रूव्ड करवाने के लिए मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई थी। उम्मीद है कि जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सूर्या तंवर, पार्षद, वार्ड नंबर एक, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें