फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के टैंक में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के जलघर के टैंक में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। जलघर के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी 23 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि मृतक सन्नी की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक सन्नी तीन दिन पहले घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह कस्बे के जलघर के टैंक में कर्मचारियों ने उसके शव को तैरते हुए देखा और उन्हें सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि रविवार को जलघर के टैंक में 23 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक की पहचान कस्बा निवासी सन्नी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें