फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दांगखुर्द और बीरण के बीच खेतों में मिला नेपाल मूल के युवक का शव

Thu, 25 Jul 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव दांग खुर्द से बीरण के बीच रास्ते पर एक किसान के ज्वार के खेत से नेपाल मूल के युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव गला सड़ी हालत में है और उसके दोनों हाथ व एक पांव भी गायब है। पुलिस शव को कुत्तों द्वारा नोच खाने और हत्या की आशंका भी मानकर चल रही है। फिलहाल तोशाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसका शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दी सूचना में गांव दांग खुर्द के सरपंच राजेंद्र ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार दोपहर को किसान इंद्र के ज्वार के खेत में एक गली सड़ी और क्षत विक्षत हालत में शव पड़ा है। तोशाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। उसके पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नेपाल देश की करंसी भी मिली।
मृतक युवक की पहचान नेपाल निवासी प्रदेशु के रूप में हुई है। युवक की हत्या हुई है या फिर कोई हादसा। तोशाम पुलिस कई पहलुओं पर इसकी जांच में जुटी है। शव कुछ दिन पुराना है, ऐसे में सड़ गल चुका है। शव के दोनों हाथ और एक पांव भी गायब है। पुलिस शव को लावारिस कुत्तों द्वारा नोचकर खाने का अंदेशा भी मान रही है। हालांकि तोशाम पुलिस ने आसपास भी काफी सर्च किया है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गली सड़ी हालत में मिले शव के दोनों हाथ और एक पांव नहीं है। फिलहाल शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी। मृतक की शिनाख्त नेपाल मूल के युवक के रूप में हुई है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन

-शिवकुमार एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें