फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला बिहार के युवक का शव

विज्ञापन
लोहारू रेलवे स्टेशन पर शव मिलने के मामले में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
लोहारू। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी पुलिस को वीरवार रात करीब एक बजे संदिग्ध अवस्था में युवक मिला था जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष कुमार (22) निवासी गांव खरूही, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के जीजा ऋषि देव सिंह निवासी गांव बेला, जिला मोतिहारी (बिहार) लोहारू पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया। जीआरपी पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल संतोष कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

संतोष करीब 15 दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकला था। वह अविवाहित था और उसके परिवार में एक भाई व एक बहन हैं, जबकि माता-पिता गांव में ही रहते हैं। जीआरपी चौकी इंचार्ज व मामले के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें