फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव जोहड़ में फेंका

Thu, 12 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद हत्यारों ने युवक का शव शॉल में लपेटकर पालुवास गांव के जोहड़ में फेंक दिया। दुर्गंध से परेशान और गठरी तालाब में तैरती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुधवार दोपहर गठरी को बाहर निकलवाया तो उसमें गली-सड़ी हालत में युवक का शव मिला। शव को शॉल में लपेटकर रस्सियों से बांध रखा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


पालुवास के पंचायत घर के पास जोहड़ में दो दिन से दुर्गंध के कारण लोग परेशान थे। बुधवार को दुर्गंध अधिक होने पर ग्रामीणों को जोहड़ में किनारे पर शॉल में बंधी एक गठरी दिखी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गठरी को बाहर निकलवाया। शॉल के ऊपर लपेटी रस्सियों को जब खोला गया तो उसमें एक युवक का शव मिला।

पानी में ज्यादा दिन रहने के कारण शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। शव की टांगे भी बांध रखी थीं। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया गया लेकिन सुराग नहीं लगा। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। मृतक ने हरी-लाल रंग की धारी वाली स्वेटर, काले रंग की जींस और सफेद रंग की शर्ट पहनी रखी है। बायें हाथ में कड़ा और दाहिने हाथ में अंगूठी है। शव काले रंग की शॉल में लिपटा हुआ था।
विज्ञापन


गांव का युवक नहीं है लापता
सदर थाने में पिछले सप्ताह भर के दौरान 25 से 30 वर्ष के किसी युवक के लापता होने की सूचना नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक न गांव का है और न ही सदर थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों का। पालुवास गांव के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया है। जहां काफी संख्या में फैक्ट्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें