फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीसी बोले- पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए टैंकरों में एक से अधिक छोटी टोंटियां हों

Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को उपायुक्त साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। डीसी ने गर्मी के मौसम में पेयजल की बर्बादी रोकने पर जोर देते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग को निर्देश दिए कि पानी के टैंकरों में एक बड़े वाल्व के साथ चार-पांच छोटी टोंटियां लगाई जाएं ताकि पानी का अपव्यय न हो।
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि 134-ए के तहत पात्र बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले में कोई बाधा न आए। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को शिविर में स्वयं उपस्थित रहने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
शिविर में नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। सुनील वर्मा ने बिचला बाजार व पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुधारने की मांग की जबकि रामगोपाल सैनी ने बवानीखेड़ा में फायर स्टेशन शुरू कराने की बात कही। पूर्व पार्षद ईश्वर मान सिंह ने चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क के पास एचएसवीपी कार्यालय निर्माण कार्य पूरा कराने और डीएससी समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

अविनाश ने हाउस टैक्स, बिमला ने जमाबंदी दुरुस्ती, हालुवास के निवासियों ने नहरी पेयजल, सोमवीर ने पुराने रिकॉर्ड मंगवाने व गलियां पक्की कराने, उर्मिला ने पेयजल समस्या, रुद्रा कॉलोनी के संतरा, राजवीर व बलजीत ने राशन कार्ड, तथा अन्य नागरिकों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। डीसी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस माैके पर सीटीएम अनिल कुमार, डीडीपीओ सोमवीर कादयान, डिप्टी एलडीएम राजवंती और गैर सरकारी सदस्य नंदराम धानिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें