फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल में जल्द करवाई जाए मरम्मत : डीसी

विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। ईएसआई अस्पताल की मरम्मत आदि के कार्य को लेकर उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय में बैठक हुई
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में मरम्मत कार्य शीघ्र करवाया जाए। अस्पताल में बनाए गए सामान्य वार्ड व अन्य वार्डों में चिकित्सा की सभी मूलभूत सुविधाएं हों। वार्डों के साथ-साथ शौचालयों में सफाई नियमित रूप से की जाए। ईएसआई अस्पताल में जल्द ही रोटरी क्लब दिल्ली द्वारा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके पश्चात यहां पर मरीजों को जरूरत पड़ने पर आसानी से ऑक्सीजन मुहैया करवा दी जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल में ईएसआई कार्ड धारकों को चिकित्सा प्रदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। इस दौरान ईएसआई अस्पताल के चिकित्सा व निर्माण संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें