फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से बौखलाए दबंगों ने दलितों का रास्ता रोका, बिजली का कनेक्शन काटा

Wed, 13 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब गांवों में चुनावी रंजिश शुरू हो गई है। खरक गांव में दबंगों ने दलितों का रास्ता बंद कर दिया। बिजली की तार भी काट दी। इसके बाद दलित समुदाय के लोग खरक चौकी पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच रास्ता खुलवाया। दलित परिवारों ने चेतावनी दी कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे गांव छोड़ने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मंगलवार को दबंगों ने दलित परिवारों की गली का रास्ता बंद कर दिया। उनके बिजली के तार काट दिए। साथ ही पानी का रास्ता भी रोक दिया। उनके पशुओं को तालाब में जाने से रोका गया। दलितों ने बताया कि उनके साथ बदसलूकी की गई और अपशब्द कहे। जिसके बाद दलित परिवारों के सदस्य ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर खरक चौकी पहुंचे। रास्ता बंद करने और बिजली-पानी कनेक्शन काटने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाकर रास्ता खुलवाया और बिजली-पानी व्यस्थाएं सुचारु करवाई।
साहब, 10 जनवरी से हो रहा है उत्पीड़न
दलित परिवारों ने चेतावनी दी कि बदसलूकी करने वालों और झगड़ा करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गांव छोड़ने पर मजबूर होंगे।  पीड़ित पक्ष से पवन, संजय, सज्जन सिंह, संदीप, रामअवतार गुलाब ने बताया कि मामनान पाना के पंचायती चुनाव में करीब 14 उम्मीदवार सरपंच पद पर चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में हारने वाले एक उम्मीदवार के समर्थकों ने 10 जनवरी की शाम से ही दलित परिवार के लोगों व महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी बस्ती की तरफ आने वाली बिजली की लाइन, पानी सप्लाई को बंद कर दिया गया और कई रास्ते बंद कर दिए गए। उनके पालतू पशुओं को तालाब में पानी नहीं पीने दिया गया।
विज्ञापन

महिलाओ में भय का माहौल
दलित परिवार की महिला शीला, सुमन, मुन्नी देवी, प्रेम, पूनम, रामकली, मीना व मुकेश ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने बताया घर से बाहर निकलते ही आरोपी हमारे साथ अश्लील हरकतें व अभद्र भाषा का प्रयोग करते है।
वर्जन:::
रास्ता खुलवा दिया है और बिजली तार भी लग गए हैं। मामले में तफ्तीश की जा रही है।
रामकिशन, इंचार्ज, खरक चौकी
फोटो 23 व 24

उमरावत में चले लात घूंसे, पांच घायल
- सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। उमरावत गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूब लात घूंसे चले। झगड़े में एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो को चोट आई। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे दो पक्षों में अचानक झगड़ा हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष से पूर्व सरपंच के पुत्र के सिर में चोट आई। एक अन्य को भी चोट आई। सरपंच पक्ष से बुजुर्ग कृष्ण, रामनिवास के सिर में चोट आई। भगवत कौशिक को भी चोट आई। एक पक्ष ने हारे हुए प्रत्याशी के घर के बाहर नारेबाजी करने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने हार के कारण हमला करने का आरोप  लगाया। घायल बुजुर्गों कृष्ण, रामनिवास ने बताया कि वे घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान चार-पांच युवक आए और हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोट आई।
वर्जन::::
पूर्व सरपंच के घर के पास जाकर नारेबाजी करने बाबत झगड़े की सूचना आई है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें