भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाओं के लिए 02 मार्च को जारी की गई डेटशीट में जेईई मेंस परीक्षा-2022 की परीक्षाओं के साथ क्लैश होने के कारण पुन: बदलाव किया गया है। पुन: संशोधित की गई डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे बताया कि सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विद्यालयी/स्वयंपाठी परीक्षार्थी पुन: संशोधित किए गए तिथिपत्र को डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें। संवाद