फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशा मुक्त संदेश के साथ आज जिले में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन

Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नोडल अधिकारी महेश कुमार ने साइक्लोथॉन के लिए उपमंडल स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर अलग-अलग कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि हम सबका साझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना के संदेश के साथ यह साइक्लोथॉन यात्रा पांच अप्रैल को जिले के गांव रतेरा में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का स्वागत करने के लिए सभी संबंधित बीडीपीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साइकिल यात्रा के गांव रतेश में प्रवेश पर बवानीखेड़ा तहसीलदार को इंचार्ज, तोशाम व बीरण में पहुंचने पर एसडीएम तोशाम को इचार्ज, बापोड़ा में पहुंचने पर तहसीलदार भिवानी, सुई पहुंचने पर तहसीलदार बवानीखेड़ा को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा का रोहतक रोड राधा स्वामी सत्संग भवन में रात्रि ठहराव के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए लिए डीएसपी हेडक्वार्टर और जिला खेल अधिकारी को इंचार्ज और एमसी इओ, डीआईपीआरओ व डीएफएससी के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इस साइक्लोथॉन यात्रा के गांव देवसर, लोहानी व जूई में पहुंचने पर तहसीलदार भिवानी को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


महाराज शूरसैनी की शोभा यात्रा आज

भिवानी। सैनी कल्याण परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी ने बताया कि सैनी समाज की आर से 5 अप्रैल को महाराजा शूरसैनी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में देश व समाज के महापुरुषों की झाकियां एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।
शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे हनुमान ढाणी स्थित सैनी धर्मशाला से आरंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क के सामने स्थित सैनी धर्मशाला में पहुंचेगी। शोभा यात्रा में महंत डॉ. अशोक गिरी व महंत चरण दास महाराज का सानिध्य रहेगा तथा मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ, चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप व भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इसमें शहर के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी, सुनील सैनी, एडवोकेट संदीप सैनी, शंकर लाल सैनी, चिरंजीलाल सैनी, राजकुमार सैनी, गिरीराज कालोनी प्रधान सुरेश सैनी, सुदर्शन व रमेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें