फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिश की केबल में करंट से किशोर की मौत

Tue, 03 Jun 2014 12:13 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनोद गांव में डिश की केबल में करंट आने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने केबल कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनाें के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। दिनोद गांव में केबल ठीक करने का काम चल रहा था। इस दौरान ग्रामीण दर्शन सिंह का 16 वर्षीय लड़का योेगेश भी तार जोड़ने लगा। परिजनों के अनुसार केबल में करंट आया हुआ था और योगेश को करंट लग गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के चाचा परमजीत ने बताया कि योगेश ने केबल हाथ में पकड़ी हुई थी और उसकी हथेली को तार छू गया। जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौत हुई। परिजनों ने वहीं पर डिश केबल ठीक कर रहे कर्मचारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे सदर थाना से दलीप कुमार ने बताया कि करंट लगने से किशोर की मौत हुई है। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सबका लाडला था योगेश
योगेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन काजल है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला योगेश परिवार में सबका लाडला था। योगेश की मौत के बाद पिता दर्शन और माता ज्ञान देवी सदमे में हैं। मृतक के चाचा परमजीत ने बताया कि योगेश पूरे परिवार का लाडला था।
विज्ञापन


फोटो 6 : सामान्य अस्पताल चौकी में योगेश की मौत मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस व मौजूद परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें