समाधान शिविर में शिकायतें सुनते नगराधीश अनिल कुमार। सूचना विभाग
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने समाधान शिविर में पहुंची अवैद्य कब्जे और पार्कों के रख-रखाव, पेयजल व सीवरेज की समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं जिनमें नागरिक अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।
हलवासिया विद्या विहार स्कूल के सामने वाले पार्क की व्यवस्था दुरुस्त करवाने सहित अनेक फरियादियों ने अपनी समस्या रखी। सीटीएम ने सभी समस्याओं को सुन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ऋषव रंजन, डीईओ निर्मल दहिया, विकास देशवाल मौजूद रहे।