फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छुट्टी के बाद ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़, मेडिकल कराने पहुंचे चयनित कर्मचारी

Tue, 13 Feb 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में छुट्टी के बाद सोमवार को फिर मरीजों की ज्यादा भीड़ जुटी। ओपीडी स्लिप कटाने से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की ज्यादा भीड़ लगी रही। ऐसे में अधिकतर मरीजों को तो अपनी बारी आने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि ओपीडी में मौसमी बीमारियों से संक्रमित मरीज भी ज्यादा रहे। वहीं मरीजों की जांच से पहले ओपीडी के समीप ही आरटीपीसीआर जांच भी की गई। इसके बाद ही मरीजों का चिकित्सकों ने चेकअप किया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को करीब साढ़े 1200 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें तीसरे दिन भी ग्रुप सी के चयनित उम्मीदवार अपना मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। मरीजों के चेकअप के बीच ही मेडिकल जांच के लिए आए चयनित उम्मीदवार भी लाइनों में लगे रहे। चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल कराए जाने को लेकर मरीजों को भी काफी दिक्कतें हुईं। क्योंकि मेडिकल चेकअप के दौरान मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। प्रत्येक चिकित्सक की ओपीडी में महिला और पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था कराई गई थी। चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़ा कर्मचारी एक बार महिला तो एक बार पुरुष मरीज को अंदर चेकअप के लिए भेजता रहा। ऐसे में ज्यादा मरीज जुटने से मरीजों को भी थका देने वाला इंतजार करना पड़ा।

ओपीडी में ज्यादातर मौसम बदलाव की चपेट में आने वाले मरीज भी आ रहे हैं। अचानक मौसम बदलने से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों को अचानक बदलते मौसम में ध्यान रखना चाहिए। जब भी मौसम बदले खुद को ढालने के लिए सावधानियां बरतें। खान-पान से लेकर पहनावे तक में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें