फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसान संगठनों के ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच को लेकर भिवानी पुलिस करेगी रूट डायवर्ट

Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को ट्रैक्टराें से दिल्ली कूच को लेकर भिवानी पुलिस ने रूट डायवर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। वहीं भिवानी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। एनएच-9 मुंढाल चौक पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर अगर एनएच-9 बंद होता है तो इसी को लेकर पुलिस द्वारा रूट बदला जाएगा। वहीं भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को बाधित न करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब के किसान संगठन ट्रैक्टर समूहों में दिल्ली कूच के मध्य नजर आमजन की सुविधा के लिए अगर कोई रूट बाधित होता है तो पुलिस द्वारा रूट को डायवर्ट किया जाएगा।


ये रहेगा रूट

1. हिसार से रोहतक जाने वाला रूट अगर बाधित रहता है तो हिसार से रोहतक जाने के हांसी, काली देवी चौक हांसी,बवानीखेड़ा, भिवानी होते हुए रोहतक के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


2. रोहतक से हिसार जाने वाले यात्री महम, चांग, भिवानी, बवानीखेड़ा, हांसी होते हुए हांसी, हिसार जाएंगे।

3. जींद से भिवानी जाने वाले यात्री बास, समैन पूठी, भैणी महाराजपुर, महम होते हुए भिवानी जाऐंगे।

4. भिवानी से जींद जाने वाले यात्री चांग, महम, भैणी महाराजपुर, समैन पूठी, बास होते हुए जींद जाऐंगे।

आमजन सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस की सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। कोई भी नागरिक गलत अफवाह न फैलाए। अगर आपके पास सोशल मीडिया पर कोई गलत पोस्ट आती है तो उसे फॉरवर्ड न करें। कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन

-वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें