फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बैठकर फिरौती और रंगदारी मांग रहे अपराधी, अपना गैंग भी चला रहे : गर्ग

Thu, 24 Jul 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर फिरौती, रंगदारी मांगने के साथ अपना गैंग चला रहे हैं। अपराधियों के पास जेलों में मोबाइल कहा से आया इसका मतलब जेल प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। यह आरोप हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने वीरवार को अशोका मार्ग स्थित पवन बुवानीवाला के आवास पर व्यापारियों की समस्या सुनने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए लगाया।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार को अपराधी व गैंगस्टरों का पक्का इलाज करना चाहिए। हरियाणा में लगातार नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण लगातार बेरोजगारी का बढ़ना है। सरकार नशाखोरी और अपराध पर अंकुश लगाने में विफल सिद्ध हुई है। प्रदेश में रोज तीन हत्याएं हो रही हैं। एक साल में में 1020 हत्याएं हुईं। रोज 100 से ज्यादा लूटपाट, डकैती, फिरौती और चोरी की वारदात होना चिंताजनक है।
गर्ग ने कहा कि अपराधियों के भय के कारण 12 जिलों में लगभग 328 ठेकों की बोली के लिए ठेकेदार तक सरकार को नहीं मिले। जींद, सफीदों, कुरुक्षेत्र व पानीपत में दिन-दिहाड़े शराब ठेकेदारों की हत्या करना चिंता का विषय है। अपराध को खत्म करने के लिए व्यापार मंडल सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ने के कारण व्यापार व उद्योगपति लगातार पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश में पहले से ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
इस अवसर पर विजय बंसल टैनी, सर्राफा बजार एसोसिएशन के प्रधान विजय कृष्ण, प्रदेश युवा सचिव प्रदीप रामपुरिया, रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन राय चन्द्र सिंगला, बजरंग लाल, देबूराम बापोडीया, अनाज मंडी प्रधान भुरु बंसल, रितेश मित्तल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें