फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में युवती के पीछे गया युवक, हंगामा और मारपीट

Sat, 03 Oct 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के सामने एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा हो गया, जब लघुशंका के लिए गई बाथरूम में एक युवती गई और उसके पीछे एक युवक भी बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन


युवती ने युवक पर बदनीयती से बाथरूम में घुसने का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ा और पुलिस पहुंची तो विवाद निपटा और दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

विवाद की शुरूआत बृहस्पतिवार से हुई। सामान्य अस्पताल के सामने एक रेस्टोरेंट के टॉयलेट में एक युवती लघुशंका के लिए गई तो वहां एक युवक आ गया। युवती ने गलत नीयत से टॉयलेट में आने का आरोप लगाया तो हंगामा हुआ।
विज्ञापन


उस समय तो विवाद निपटा लिया गया। बाद में युवती ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजन व अन्य शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल के सामने पहुंचे और युवक के साथ मारपीट की।

इस कारण खूब हंगामा हुआ। बाद में युवक ने भी अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो मामले गलतफहमी का पाया।

इसके बाद भी युवक ने युवती से माफी मांगी। इसके बाद विवाद निपटा। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि मामले आपसी बातचीत से निपटा लिया गया है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें