फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर फायरिंग: माता के दर्शन के लिए गया था गनमैन, पीछे से कार सवारों ने बरसाईं गोलियां, हिमांशु गैंग पर शक

Wed, 29 Mar 2023 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बेरी नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सहित दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। कार में सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद कार सवार युवक रोहतक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बिसाहन मार्ग पर कार सवार युवकों ने घर के बाहर बैठै नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व कादयान खाप के प्रधान सहित दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद कार सवार युवक रोहतक की तरफ भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप पुलिस अधीक्षक नरेश व पुलिस थाना व चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को मौके से 23 खोल बरामद हुए। घटनास्थल पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


बेरी निवासी देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान व रणजीत, महाबीर मंगलवार रात करीब 8 बजे बिसाहन मार्ग पर सुखबीर के मकान के बाहर बैठे हुए थे तभी वहां एक कार आकर रुकी। कार से उतरे युवकों ने घर के बाहर बैठे तीनों लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने भागकर जान बचाई।

फायरिंग में बिल्लू पहलवान को तीन गोलियां लगीं, जिसमें एक पेट व दो कमर में बताई जा रही हैं और रणजीत को दो गोलियां व महाबीर एक गोली पैर के अंगूठे में लगी हुई है। गोली लगाने के बाद उपचार के लिए देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रणजीत व महाबीर का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वारदात के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अत्तर सिंह कादयान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि फायरिंग होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।



माता के दर्शन के लिए गया था गनमैन, पीछे से कार सवारों ने बरसाईं गोलियां
कादयान खाप के प्रधान एवं बेरी नगर परिषद की चेयरमैन जिंदल कादयान के पति देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान को हिमांशु गैंग से खतरा बताया जा रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया हुआ था। वारदात के समय पुलिसकर्मी उनके साथ नहीं था। वह माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए गया हुआ था। उस दौरान ही कार में सवार होकर आए चार से पांच बदमाशों ने प्रधान सहित तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

बेरी में मेले के चलते हर रास्ते पर पुलिस तैनात थी। पुलिस की तरफ से नाके भी लगाए गए थे। डीएसपी के स्तर के अधिकारी भी बेरी में तैनात थे। उस समय ही बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर रोहतक की तरफ फरार भी हो गए। वारदात के समय गनमैन का न होना पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न है।

तैयारी से आए थे बदमाश
मौकाए वारदात को देखा जाए तो बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। प्रधान देवेंद्र जब जान बचाकर प्लाॅट की तरफ भागे तो बदमाशों ने उनके पीठ पर दो गोलियां मारी। देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान की अनाज मंडी में दुकान है। उनकी पत्नी जिंदल देवी नगर पालिका की चेयरपर्सन हैैं।

शुरुआती जांच में मामला गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस को इस मामले में हिमांशु गैंग पर शक है। देवेंद्र की जान को खतरा भांपते हुए पुलिस ने पहले ही उसे गनमैन उपलब्ध करा रखा था। लेकिन जिस समय वारदात हुई उस समय देवेन्द्र की सुरक्षा में तैनात गनमैन माता के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। - वसीम अकरम, एसपी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें