फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: चुन्नी से गला घोंट महिला की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका, हत्या का केस दर्ज, चार नामजद

Sat, 28 May 2022 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

श्मशान घाट के समीप बिठौड़ों के पास महिला का शव मिला। डीएसपी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में सदर थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार दोपहर को घर से बलाई (उपले व ईंधन का स्थान) पर गई एक महिला का शव बिठौड़े की ओट में पड़ा मिला। महिला का उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई। आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर भी पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड को बुलाया। काफी देर तक आसपास पुलिस ने छानबीन की। गांव में 23 वर्षीय महिला का शव शनिवार दोपहर करीब एक बजे श्मशान घाट के समीप उन्हीं के बिठौड़ों की ओट में पड़ा मिला। महिला का गला घोंटकर हत्या की गई थी।

मृतक महिला के पति का आरोप है कि गांव में उनके परिवार के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस महिला की हत्या मामले में विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को देर शाम को नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। उसका रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला के परिजनों ने बताया कि दोपहर को घर से निकली महिला बलाई में गोबर व कूड़ा डालकर नहीं लौटी तो उसे देखने पहुंचे तो हत्या का खुलासा हुआ। महिला दो बच्चों की मां थी।
 

महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल उसका नागरिक अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पति की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा कि महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ है या नहीं। -पवन शर्मा, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें