फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Tue, 24 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अजीतपुर गांव में सोमवार सायं एक महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस सूचना पर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया मगर चर्चाएं है कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अजीतपुर गांव के एक मकान में करीब 24 वर्षीय महिला सीमा का शव फंदे पर लटकता मिला। जिससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में मामला महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस शव को फंदे से उतराकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। मामले में अभी परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी सूचित किया गया है। मामले में महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें