फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: महिला व उसकी बेटी को उठाने की दी धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग उठाई

Fri, 24 Mar 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी राजबाला ने बताया कि वह और उसकी बेटी घर पर थी। उसी दौरन उसके पति को चाचा राजकुमार शराब के नशे में आया और उसके साथ गाली-गलौच करके मारपीट की। इसके बाद राजकुमार ने उसे गुंडे बुलाकर उठाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव लोहानी निवासी एक महिला व उसकी बेटी को उसके परिजन द्वारा घर से उठाने की धमकी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है और उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार दो महिलाओं समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


आरोपियों पर घर की दीवार गिराने व पत्थरबाजी के भी लगाए आरोप
पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी राजबाला ने बताया कि वह और उसकी बेटी घर पर थी। उसी दौरन उसके पति को चाचा राजकुमार शराब के नशे में आया और उसके साथ गाली-गलौच करके मारपीट की। इसके बाद राजकुमार ने उसे गुंडे बुलाकर उठाने की धमकी दी। शिकायत में महिला ने बताया कि राजकुमार, उसकी पत्नी, बेटा व बेटी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

जूई कलां पुलिस थाना में चार नामजदों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
महिला ने पुलिस को शिकायत में जान का खतरा बता कर सुरक्षा की मांग की है। इसके अलवा महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके घर पर पत्थरबाजी करते थे और उनके घर की दीवार को गिरा चुके है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच में जुट गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें