सैनी बैटरी हाउस के मालिक सेवाराम सैनी ने बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर दुकान को सही प्रकार से बंद करके गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है और ताले टूटे हुए हैं। जब उसने जाकर देखा तो उसकी दुकान से 60 इनवर्टर, 22 छोटी बैटरी, 15 बड़ी बैटरी, 15 पुरानी बैटरी चुरा ले गए, जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये थी।
उधर, दीप आटोमोबाइल्स के मालिक कुलदीप ने बताया कि उसकी दुकान का शटर भी चोरों ने उखाडक़र आठ बैटरी, तीन इनवर्टर और तीन पुरानी बैटरी चुरा ली। जिनकी कीमत करीब 80 हजार रूपये थी। दोनों ही दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की सुचना दे दी। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि दो दुकानों के शटर उखाड़कर देर रात चोरी की घटना हुई है। जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।