फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 11 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव थिलोड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पीछे से आ रहे एक ट्रक द्वारा ट्रॉली को टक्कर मारने से हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कासनी खुर्द निवासी 20 वर्षीय सुभाष और कुछ अन्य व्यक्ति पशुओं के चारे के लिए धनाना से पराली लेकर आ रहे थे। सुभाष ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर ये लोग गांव थिलोड़ के पास पंहुचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने पराली से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसके साथ ही ट्रैक्टर पर बैठा सुभाष नीचे गिर गया और उसके ऊपर ट्रॉली पलट गई। सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पंहुच गई थी। घटना के बाद पराली मार्ग पर बिखरने से तोशाम-बहल मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें