फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के लड़के ने दोस्त संग मिलकर किया छठी की छात्रा से रेप

Thu, 03 Mar 2016 12:23 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ उसकी बुआ के लड़के ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पिछले 15 दिन से रेप किया जा रहा था। बुधवार को स्कूल में छात्रा को चक्कर आए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में सूचना के बाद पुलिस ने छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल करवा जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बुआ के लड़के समेत तीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिले के एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा चक्कर आने के बाद स्कूल में गिर पड़ी। शिक्षकों ने उसे संभाला और डाक्टर के पास लेकर गए। जब छात्रा से चक्कर आने बाबत बात की गई तो छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर रहती है और माता-पिता नहीं है। बुआ के लड़के ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले 15 दिनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। छात्रा के इस खुलासे के बाद शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। महिला थाना पुलिस छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल लाई और मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज करवाये। छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला थाना से एएसआई प्रवीण कुमारी ने बताया कि छात्रा ने अपने बुआ के लड़के, एक पड़ोसी व एक अन्य पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। अभी मेडिकल करवाया गया है। जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें