फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे इंतजार के बाद भी पोस्टमार्टम न होने पर बिफरे परिजन

Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ा इंतजार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिवानी क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए  साढ़े तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में रोष जताया और सिविल सर्जन से भी मुलाकात की। रोष जताने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजन रवाना हुए।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे सिवानी क्षेत्र में संतुलन बिगडने से बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 20 वर्षीय युवक विष्णु की मौत हो गई जबकि लाला नामक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। सुबह करीब पौने 10 बजे परिजन चिकित्सक का पोस्टमार्टम करने के लिए इंतजार करने लगे थे। सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पास पहुंचे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

परिजन मृतक के चाचा दुलीचंद, ताऊ राजेंद्र, पूर्व पार्षद सुभाष, अमर सिंह ने बताया  कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे इमरजेंसी में डाक्टर से मिलने गए तो बताया गया कि अभी पोस्टमार्टम ड्यूटी का रोस्टर बनाया जा रहा है। जिस डाक्टर की ड्यूटी लगाई गई वह कोर्ट एविडेंस पर व्यस्त है। यहां काफी इंतजार के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। सिविल सर्जन के समक्ष अपनी समस्या रखी। इस बारे में सिविल सर्जन डा. रणदीप पूनिया ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए कदम उठाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें