फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लगाने के विवाद में तीन भाइयों से मारपीट

Mon, 16 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बामला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में तीन भाइयों पर लाठी डंडों से हमला किया गया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। एक सामान्य अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

झगड़ा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बामला वासी तीन भाई करीब 17 वर्षीय अंकित, करीब 13 वर्षीय विशाल व करीब नौ वर्षीय सुमित खेत जा रहे थे। तीनों भाईयों की माता आशा ने बताया कि उनके खेतों के पास ही उसके जेठ के खेत है। वहां बच्चों के साथ पानी लगाने को लेकर झगड़ा किया और लाठी व डंडों से हमला कर दिया। विशाल और अंकित को ज्यादा चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। विशाल को ज्यादा चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। खरक चौकी इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि तीनों बच्चों से मारपीट का मामला आया है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें