भिवानी। नंदगांव में 22 नवंबर की रात युवक प्रदीप की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव के सरपंच, उसके भाई व एक अन्य को काबू किया है। तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 22 नवंबर की रात नंदगांव में दो पक्षों में हुए झगड़े में करीब 25 वर्षीय प्रदीप नामक युवक की मौत हो गई थी। प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सरपंच समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मंगलवार सायं पुलिस ने गांव में छापा मारकर मामले में आरोपी सरपंच प्रताप, उसके भाई जयपाल और एक अन्य सचिन को काबू किया। झगड़ा शराब पीने पर टोकने पर हुआ था। मामले में एसएचओ सदर थाना उदमी राम ने बताया कि सरपंच प्रताप, उसके भाई जयपाल और सचिव को पकड़ लिया है और बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
--------