फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव : अब तक 129 ने किया नामांकन

Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया में अब तक 129 प्रत्याशी 31 वार्डों से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सतपाल सिंह ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए 129 उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा करवाने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र से संबंधित त्रुटियां दूर करवा सकते है। इसी दिन 11.30 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशी 29 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन



चार पर संपत्ति विरूपण अधिनियम का केस दर्ज
भिवानी (ब्यूरो)। आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किए जाने पर चार पक्षों के खिलाफ हरियाणा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भिवानी नगर परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतपाल सिंह ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लघंन मानते हुए हरियाणा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जिला खेल अधिकारी की शिकायत पर नशा मुक्ति केंद्र हांसी, शगुन वाटिका, बाल भवन वाटिका, सुरेश नामक व्यक्ति के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय भीम स्टेडियम की दीवारों पर तीन संस्थाओं व एक व्यक्ति ने अपने प्रचार के लिए पेंटिंग करवाई हुई थी। उन्होंने कहा है कि नगर परिषद चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव संहिता की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें