भिवानी के गांव बड़सी गुजरान सुरजीत को सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कार में सवार करीब छह युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगी थी। जिसने हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
भिवानी के गांव बड़सी गुजरान में छह गोलियां लगने से गंभीर घायल शराब ठेकेदार ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं वारदात के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। मृतक के शव का हिसार में बवानीखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सोमवार देर रात साढ़े 10 बजे घर पर शराब ठेकेदार पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां
गांव बड़सी गुजरान निवासी निवासी 32 वर्षीय सुरजीत को सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कार में सवार करीब छह युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगी थी। उसे तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऑप्रेशन कर उसके शरीर से छह गोलियां निकाली गई। चिकित्सकों के अनुसार सुरजीत की ऑप्रेशन के बाद ही हालत नाजुक बनी हुई थी।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसके भाई के रोहतक के सीसर और भिवानी जिले के गांव सागवान में शराब ठेके चल रहे हैं। संदीप की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने पहले करीब पांच छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। लेकिन शराब ठेकेदार सुरजीत ने बुधवार देर शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीरवार को बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने हिसार में मृतक सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वीरवार को हिसार में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।--एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी बवानीखेड़ा पुलिस थाना।