सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने श्री फाइनेंशियल सर्विस के मालिक राजेंद्र कुमार की शिकायत पर उसकी सहयोगी कंपनी पूनावाला फाइन कॉर्प लिमिटेड के सेल्ज एक्जक्यूटिव मनोज कुमार व आशीष कुमार निवासी तेजिया, प्रेमकुमार निवासी पन्नीवाला मोटा, छिंद्रपाल निवासी गांव माधोसिंघाना, करण निवासी गुरू नानक नगर व हरी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कागजों में हेरफेर कर लाखों की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की गई है।
ये था पूरा मामला
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दिए इस्तागासे में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पूनावाला फाइन कोर्पा लिमिटेड से एग्रीमेंट किया हुआ है, जिसमें इस कंपनी काे काम उनकी फाइनेंस कंपनी को ग्राहक उपलब्ध करवाना व उसके दस्तावेजात पूरे करके कंपनी में जमा करवाना और लोन दिए जाने के बाद वाहन के पंजीकरण प्रमाण-पत्र पर लोन का इंद्राज करवाकर असल आरसी कंपनी के ऑफिस में जमा करवाना है। इस एग्रीमेंट का भाग है। इसके अलावा शिकयतकर्ता की फर्म का अन्य कोई कार्य ना होता है।
पीड़ित ने दस्तावेज जमा करवाए
दस्तावेज उपलब्ध करवाने के बाद उन दस्तावेजात की तसदीक करना, लोन लेने वाले व्यक्ति के घर, दुकान पर जाकर उसकी आर्थिक स्थिति का जायजा लेना व लोन लेने वाले व्यक्ति के निवास की व अन्य जो जानकारियां कंपनी चाहती है, वो सभी जानकारियां लेना ये कार्य कंपनी अपने सेल एग्जीक्यूटिवस के माध्यम से करवाती हैं और सभी कुछ सही पाए जाने पर कंपनी लोन अप्रूवल करती है और लोन अप्रूवल होने पर लोन अमाउंट अपने डीएमए के खाता में भेज देती है, जिसे डीएमए लोन लेने वाले व्यक्ति की हिदायत पर उसके द्वारा उपलब्ध करवाए गए खाते में पैसा भेज देती है।
लोगों ने आपस के साज बाज होकर लाखों की ठगी की
10 फरवरी 2022 को छिद्रपाल व करण उसके पास आए और सेल्ज एक्जक्यूटिव मनोज कुमार का हवाला देते हुए एक पोलो कार लोन पर लेने की बात कही। कंपनी से अप्रूवल आने के बाद फाईनेंस कंपनी ने शिकयतकर्ता की फर्म के अकाउंट में 2 लाख 48 हजार 50 रुपये भेज दिए थे। आरोप है के इसके बाद आरोपियों ने केवल तीन किश्तें भरी और बाद में यह कार भी अन्य व्यक्ति के नाम फर्जी दस्तावेज दिखाकर कर दी और किश्तें भी नहीं भरी। इस प्रकार इन लोगों ने आपस के साज बाज होकर लाखों की ठगी की है।