फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने मारपीट कर छीनी नगदी, कमरे में आग भी लगाई

Tue, 10 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव छपार में सुसरालियों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर दी। साथ ही पीड़ित से 30 हजार की नगदी छीनकर जाते समय एक कमरे को आग भी लगा दी। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव छपार निवासी संजय ने बताया कि वह हिसार में एक कंपनी में मैकेनिक है। वह अपने घर आया हुआ था। रविवार देर शाम उसके ससुराल से आधा दर्जन लोग उसके घर आए। उन्होंने मकान में घुसकर उसके साथ  मारपीट की। मारपीट कर मकान से 30 हजार की नकदी भी ले गए। संजय ने बताया कि वे जाते समय एक कमरे को आग लगा गए जिससे उस कमरे में रखा डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संजय के मुताबिक उसके सिर में डंडों से प्रहार किया गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें