सीआईए पुलिस की ओर से पकड़े गए राज्य स्तरीय लुटेरा गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने चोरी की 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों को शहर पुलिस ने चोरी की प्रोडक्शन वारंट पर ले रखा है। पुलिस ने इस संबंध में एक और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्य शनिवार रात को शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास स्थित सेक्टर आठ क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे थे।
इस दौरान उनको मौके से दबोच लिया गया था। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आरोपी रामबाबू, सतपाल, सोनू उर्फ गठवा, रोहित, जगदीश, नवलकिशोर को प्रोडक्शन वारंट पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी की 20 हजारकी नकदी बरामद की गई है। आरोपियों ने गत दिनो चरखी दादरी निवासी धर्मबीर से एक लाख रुपये छीेने थे। यह गिरोह रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी, भिवानी समेत विभिन्न जिलों में लूटपाट, चोरी व छीनाझपटी की घटनाओं में सक्रिय चला आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों के साथी नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह मौके से फरार हो गया था।