फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई की एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

Sun, 24 Jan 2016 12:49 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ऑटो मार्केट में तोशाम बाइपास मार्ग पर बने आईडीबीआई बैंक के एटीएम से बदमाश रात को मशीन उखाड़ ले गए। मशीन में दो लाख 57 हजार के करीब नगदी थी। मशीन उखाड़ ले जाने का यह संभवत: भिवानी का पहला मामला है। दो क्विंटल से अधिक वजनी मशीन को उखाड़ कर ले जाने में पूरी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। डीएसपी विजय देशवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच सबूत जुटाए।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में तोशाम बाइपास मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर से थोड़ा आगे ही आईडीबीआई का एटीएम है। बैंक की ओर से सुरक्षा के तौर पर यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे है और सुरक्षा कर्मी भी। रात को सुरक्षा कर्मी किसी कारणवश चला गया और बदमाश एटीएम के शटर का ताला और शीशे का दरवाजा तोड़ मशीन को ही उखाड़ ले गए। सुबह सुरक्षा कर्मी आया तो शटर खुला था और एटीएम मशीन गायब थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दौड़ लगाई। डीएसपी विजय देशवाल, शहर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार, अनाजमंड़ी चौकी इंचार्ज एसआई दलबीर सिंह ने निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से सबूत जुटाए। बैंक अधिकारी और सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के कोर्डिनेटर नीरज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जत्नांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले के बाद देवसर गांव तक खेत खंगाले मगर कुछ हाथ नहीं लगा।
कहीं ट्रैक्टर से तो नहीं उखाड़ी गई मशीन
एटीएम के बाहर ट्रैक्टर के पहियों के निशान मिले है। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि चोरों ने पहले एटीएम का ताला तोड़ा। फिर शीशे के गेट को तोड़ मशीन को संभवत बड़े लोहे के औजारों और ट्रैक्टर की सहायता से मशीन को उखाड़ा गया। करीब दो क्विंटल से अधिक वजनी मशीन को उखाड़कर ले जाने में कम से कम पांच-छह युवकों का गिरोह माना जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
चोर एटीएम से मशीन तो उखाड़ ही ले गए साथ ही एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ गए। हालांकि तोड़े जाने से पहले कितनी रिकार्डिंग हुई, उसमें क्या-क्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एटीएम के सामने एक कमरे में जा कर सो गया गार्ड
बैंक ने एटीएम पर सुरक्षा कर्मी भी रखा है मगर वह रात को एटीएम के सामने बने एक कमरे में जा सोया। सुरक्षा गार्ड धिराणा कलां वासी नरेश ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसे पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद वह एटीएम को बंद कर सामने कमरे में जाकर लेट गया। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि युवक रात करीब साढ़े नौ बजे ही जाकर सो गया। जिसके बाद आसानी से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
सीसीटीवी कैमरे में आ रहा सिर्फ कोहरा
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ-साथ आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। मगर रात को घना कोहरा था। इस कारण सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोहरे के कारण कुछ भी नजर नहीं आ रहा।
एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने का पहला मामला
एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने का यह भिवानी का पहला मामला है। इससे पहले पिछले वर्ष विद्यानगर के पास मुख्य मार्ग पर एक एटीएम की मशीन उखाड़ी थी मगर बदमाश उसे बीच सड़क ही छोड़कर भाग गए थे। बदमाश मशीन ले जाने में कामयाब नहीं हुए थे।
वर्जन:::
एटीएम मशीन उखाड़कर बदमाश ले गए है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है। गार्ड रात को कहीं जाकर सो गया था।
अश्विनी कुमार, एसएचओ, शहर थाना
वर्जन::
एटीएम में करीब दो लाख 57 हजार रुपये थे। एटीएम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है और सुरक्षा गार्ड भी रखा है। तोड़े गए सीसीटीवी कैमरे में कितनी फुटेज बची है, यह जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, बैंक मैनेजर, आईडीबीआई


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें