फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का पर्दाफाश: शादी का झांसा देकर लड़की दिखाने के लिए बिहार बुलाते, पहुंचने पर करते अपहरण, फिर...

Wed, 24 May 2023 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

शादी का झांसा देकर अगवा करने वाले गिरोह का गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह वाले हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के दस लोगों से ले रुपये चुके थे। शादी के लिए लड़की दिखाने का झांसा देकर अपने घर पर बुलाकर अपहरण करते थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने लोगों को अपने घर पर बुलाकर अपहरण करके रुपये मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक गुर्गे को हरियाणा(भिवानी) पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के अररिया निवासी इकबाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अब तक गिरोह के गुर्गों ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के करीब दस लोगों को अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठ चुके थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपी को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए गए हैं।

मुंढाल कलां पुलिस चौकी में मुंढाल खुर्द निवासी अजय ने शिकायत दी थी। शिकायत में अजय ने बताया कि 16 मई को उसका पिता दिलबाग बिहार में उसके भाई की शादी के लिए लड़की देखने गया था। उसके पिता के साथ गांव का अन्य व्यक्ति अजीत भी बिहार गया था।
विज्ञापन


18 मई को उसके पास एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको मौलवी बताया और कहा कि उसने दिलबाग और अजीत का अपहरण कर लिया। अगर, वे रुपये नहीं भेजेंगे तो वह उनको जान से मार देगा। इस बारे में अजय ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना में अपहरण करने संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज निकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया है।

फोन की लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
आरोपी बार-बार पीड़ित के परिजनों के पास फोन करके रुपयों की मांग कर रहा था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस की और लोकेशन पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से पहले ही भाग गए थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें