फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दो कारतूस बरामद

Wed, 24 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी सीआईए टीम ने गश्त के दौरान पैंतावास खुर्द बस अड्डे के समीप खड़े एक युवक से दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ सदस्य एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि वो अपनी टीम सहित भिवानी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पैंतावास खुर्द अड्डे के समीप उन्हें एक संदिग्ध युवक खड़ा नजर आया। पुलिस टीम ने जब उक्त युवक को पास आने का इशारा किया तो उसने मौके से फरार होने का प्रयास किया। उसे पुलिस कर्मचारियों ने कुछ दूरी पर ही धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कितलाना निवासी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें